25 दिन से लापता 81 वर्षीय बुजुर्ग का अब तक नहीं लगा सुराग,
परिजन बेहाल; तलाश में जनता से सहयोग की अपील
महराजगंज। जनपद के थाना घुघली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौता उर्फपरिजनों के अनुसार रामभरोस घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे।
रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, मगर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। नेबुईया निवासी 81 वर्षीय रामभरोस बीते 25 तारीख से लापता हैं।
कई दिनों की तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों के अनुसार रामभरोस घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, मगर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
पहचान के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके दाहिने हाथ पर “रामभरोस” लिखा हुआ है, जिससे उन्हें पहचानने में आसानी हो सकती है।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त बुजुर्ग कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें—
मोबाइल: 99368 33869मोबाइल: 97947 38773
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि मानवीय संवेदना दिखाते हुए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि लापता बुजुर्ग सकुशल अपने परिवार तक लौट सकें।लापता की पहचान नाम: रामभरोस,उम्र: लगभग 81 वर्ष
PM News 18 Hindi News Website
