Saturday , 1 August 2026

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई ऊर्जा,

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई ऊर्जा,

महुअवा विद्यालय परिसर में किया गया हरितिमा वृक्षारोपण”

 

रमेन्द्र मिश्रा व रामसिंह ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने की अपील

 

महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को मिठौरा विकासखंड के रामपुर महुअवा ग्राम सभा स्थित विद्यालय परिसर में हरितिमा वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम निवासी रमेन्द्र मिश्रा तथा उनके साथी रामसिंह (निवासी महराजगंज) ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दोनों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रमेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण देना है,

महुअवा विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

 

प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।”

वहीं रामसिंह ने कहा कि “एक पेड़ सौ पुत्र समान” की कहावत आज के समय में पूरी तरह सार्थक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।

उन्होंने सभी से हरितिमा वृक्षारोपण योजना को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संदेश दिया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …