Saturday , 1 August 2026

22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी तेज

22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी तेज

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘डिजिटल बूथ’ का मंत्र”

जिला कार्यालय में हुई तैयारी बैठक, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय बोले— हर बूथ अध्यक्ष की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी सुनिश्चित

 

महराजगंज, 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे अहम बताते हुए सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य

जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जहां प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाती है।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

बूथ अध्यक्षों का पंजीकरण डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा तथा उनके संगठनात्मक कार्यों का पूरा रिकॉर्ड पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार, अखंड भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा।

बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: विधायक

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। बूथ अध्यक्ष संगठन और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

बूथ स्तर पर जितना मजबूत संगठन होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

मजबूत बूथ संगठन से मिलेगी चुनावी सफलता

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिले का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन की मजबूती का नया उदाहरण बनेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, अशोक तिवारी, संतोष सिंह, गौतम चौधरी, अजय श्रीवास्तव, फरीदा ईरम, जिला महामंत्री बबलू यादव, मधुर सिंह, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, विष्णुदेव चौरसिया, सरोज पांडेय, दिनेश जायसवाल, विधानसभा संयोजक संजीव शुक्ला, बगुलाब चौरसिया, बाबू नंदन शर्मा, मदन राजभर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुर्सेड अंसारी, डीसीएफ चेयरमैन अंगद गुप्ता, लालचंद्र चौधरी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …