Wednesday , 14 October 2026

चार माह बाद धानी पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर,

चार माह बाद धानी पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर,

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; साथी की तलाश तेज

 

सिकड़ा गांव से चोरी हुई थी बाइक, पूछताछ में साथी संग वारदात कबूल; न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

 

महराजगंज। धानी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चार माह पुराने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने खोली चोरी की गुत्थी

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मार्च माह में धानी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिकड़ा निवासी सुखदेव के घर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही थी।

धानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खड़खड़िया घाट, धानी से कमलेश, निवासी मोहनापुर टोला, पादरी बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

बाइक चोर पहुंचा सलाखों के पीछे

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह एवं अतुल मिश्रा शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …