Saturday , 29 August 2026

75 साल की सेवा, अब नई पीढ़ी के नाम संदेश

75 साल की सेवा, अब नई पीढ़ी के नाम संदेश: भारत सेवक समाज ने मनाया हीरक जयंती समारोह

 

लखनऊ। गांधी भवन में बुधवार को भारत सेवक समाज, उत्तर प्रदेश के 75वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। हीरक जयंती के अवसर पर समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का संदेश प्रमुखता से गूंजा। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक सेवागान से हुआ।

 

समारोह की अध्यक्षता भारत सेवक समाज उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोपबन्धु पटनायक ने की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों से ही परिवर्तन संभव है। उन्होंने संस्था के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।

 

भारत सेवक समाज के प्रदेश महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने संस्था के 1952 से अब तक के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में संस्था का गठन हुआ था और गुलजारीलाल नंदा इसके प्रथम चेयरमैन बने थे। संस्था का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग और उनके लाभ को जनता तक पहुंचाना रहा है।

 

कार्यक्रम के सह-संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक भूमिका को विस्तार से बताया। केकेसी महाविद्यालय, लखनऊ के प्राचार्य डा. विनोद चंद्रा ने कहा कि तकनीक के दौर में युवाओं को राष्ट्रीय चेतना और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है।

 

वहीं ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डा. मोहम्मद कामरान ने ‘जेन जी’ का आह्वान करते हुए युवाओं से रचना, निर्माण, सेवा और सहायता जैसे रचनात्मक उद्देश्यों से जुड़ने की अपील की।

 

समाजसेवा में योगदान देने वालों का सम्मान

 

हीरक जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह एवं तिरंगे के गमछे से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गोपबन्धु पटनायक, आरती बाजपेई, डा. विनोद चंद्रा, एसबी यादव, डा. मोहम्मद कामरान, प्रदीप भाटिया, अखिलेश श्रीवास्तव और ज्ञानी त्रिवेदी प्रमुख रहे।

 

कार्यक्रम को शत्रुघ्न बाबू यादव, रविन्द्र सिंह, तीर्थराज मिश्रा, प्रमोद पटेल और सर्वेश तिवारी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश सचिव ज्ञानी त्रिवेदी ने अतिथियों का आभार जताते हुए आगामी एक वर्ष में सामाजिक कार्यों को गति देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग की अपील की।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ और उपस्थित लोगों का तिरंगा रूपी गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …