Saturday , 29 August 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 19 से 31 अगस्त तक होंगे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 19 से 31 अगस्त तक होंगे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

 

महराजगंज। वर्ष 2026-27 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान (टूलकिट प्रशिक्षण) योजना के तहत लाभार्थियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन-पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी है।

साक्षात्कार 19 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रातः 11 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में आयोजित होंगे।

विभाग के अनुसार दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त को अंग्रेजी वर्णमाला A से J, 20 अगस्त को K से N, 21 अगस्त को P से R तथा 22 अगस्त को S से Z तक के अभ्यर्थियों का होगा। हलवाई ट्रेड का साक्षात्कार 24 अगस्त, बढ़ई ट्रेड का 25 अगस्त तथा नाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री और धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 और 29 अगस्त को होगा। 31 अगस्त को शेष सभी ट्रेडों के छूटे हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

 मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य

विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने साथ जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना आवश्यक है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …