Friday , 16 October 2026

सक्सेना चौक पर भोर में भीषण हादसा

सक्सेना चौक पर भोर में भीषण हादसा

मकान में घुसा तेज रफ्तार मिक्सर वाहन

 

मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर घायल; क्रेन से हटाया गया पलटा वाहन, घंटों प्रभावित रहा यातायात

 

महराजगंज। शहर के सक्सेना चौक पर शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तेज रफ्तार मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। जोरदार टक्कर से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मिक्सर मशीन सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिक्सर वाहन तेज रफ्तार में सक्सेना चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और मिक्सर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर पलट गया।

हादसे में घायल चालक की पहचान बाराबंकी जिले के टिकरिया चंद थाना क्षेत्र के अनस दरा निवासी 30 वर्षीय अंबुज कुमार पुत्र चंद्र मोहन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

मिक्सर मशीन के सड़क पर पलट जाने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

थाना प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …