Sunday , 30 August 2026

गंगा एक्सप्रेसवे किनारे 200 हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा

गंगा एक्सप्रेसवे किनारे 200 हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा, यूपीआईडा ने तेज की कवायद

 

लालगंज रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 200 हेक्टेयर यानी लगभग एक हजार बीघा क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा निहस्था, जगतपुर रामगढ़ी, सुर्जीपुर और गुमानखेड़ा गांवों के आसपास विकसित किए जाने की योजना है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीआईडा) ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

 

इसी क्रम में यूपीआईडा की टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ प्रस्तावित क्षेत्र का स्थलीय सर्वे किया। टीम ने मौके पर जमीन की स्थिति, उपलब्धता और परियोजना के लिहाज से अन्य जरूरी बिंदुओं की जानकारी जुटाई। सर्वे के बाद अब परियोजना की आगे की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की कवायद बढ़ गई है।

किसान जमीन अधिग्रहण अंतिम निर्णय नहीं हुआ 

तहसील प्रशासन के अनुसार परियोजना के लिए आवश्यक भूमि को लेकर किसानों की जमीन लिए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यह निर्णय यूपीआईडा स्तर से लिया जाना है।

 

औद्योगिक गलियारा विकसित होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

तहसीलदार शिवम राठौर ने बताया कि यूपीआईडा की टीम ने संबंधित क्षेत्र का सर्वे किया है। औद्योगिक गलियारा विकसित करने को लेकर अंतिम निर्णय यूपीआईडा स्तर से लिया जाएगा।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी करीब …