जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
प्रतापगढ़, 22 अगस्त 2026। जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा के साथ थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने थाना परिसर से लेकर कार्यालय, अभिलेखों और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, जनशिकायतों के निस्तारण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति परखी गई।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और बेहतर पुलिसिंग प्रशासन की प्राथमिकता है।
अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।
PM News 18 Hindi News Website
