Sunday , 30 August 2026

महराजगंज में गूंजेगा संस्कार का संदेश

महराजगंज में गूंजेगा संस्कार का संदेश, भावी माताओं का होगा भव्य अभिनंदन

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के तहत 26 सितंबर को होगा गर्भोत्सव कार्यक्रम

 

महराजगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला महराजगंज की ओर से ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के तहत भावी माता अभिनंदन समारोह एवं गर्भोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान माताओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भावी संतान के संस्कार, चरित्र और प्रतिभा निर्माण के प्रति जागरूक करना है।

आयोजकों के अनुसार, ‘माता निर्माता भवति’ की भावना के साथ कार्यक्रम में भावी माताओं को आमंत्रित कर उन्हें गर्भावस्था के महत्व और संस्कारवान संतति निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में संस्कारित पीढ़ी की भूमिका पर भी संदेश दिया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी होंगे।

कार्यक्रम 26 सितंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे सुंदरम मैरिज हॉल, गोरखपुर रोड, हनुमानगढ़ी के निकट, जनपद महराजगंज में आयोजित होगा।

गायत्री शक्ति पीठ महराजगंज की महिला मंडल से प्रियंका नायक दरौली ग्राम सभा मे महिलाओं को जागरूक करते बताया कि आयोजक गायत्री परिवार जिला महराजगंज ने जिले की सभी भावी माताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इस विशेष अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी करीब …