Thursday , 15 October 2026

बारावफात पर महराजगंज में भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’

बारावफात पर महराजगंज में भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’

सुबह 9 से रात 9 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध, चार प्रमुख प्वाइंटों से होगा ट्रैफिक डायवर्जन

महराजगंज। बारावफात पर्व को सकुशल और जामरहित संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

बुधवार 26 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नगर कस्बा महराजगंज में भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने चार प्रमुख स्थानों को नो-एंट्री एवं डायवर्जन प्वाइंट बनाया है।

इनमें सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी शामिल हैं। इन मार्गों से आने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर आगे जाना होगा।

चार प्वाइंट पर रहेगी नो-एंट्री

सिंदुरिया नो-एंट्रीडायवर्जन,शिकारपुर नो-एंट्री/डायवर्जन, झनझनपुर नो-एंट्री/डायवर्जन तथा पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन के माध्यम से नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य बारावफात के दौरान नगर क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखना और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे 26 अगस्त को यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी कर लें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने साफ किया है कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में वाहन चालक प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …