Friday , 28 August 2026

अजगरा महोत्सव में गूंजे तर्क और विचार, ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ का भव्य आगाज

अजगरा महोत्सव में गूंजे तर्क और विचार, ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ का भव्य आगाज

 

वार्ड 1 से 7 तक के प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार, 26 अगस्त को शेष वार्डों में होगा वाद-विवाद

 

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की पहल पर आयोजित अजगरा महोत्सव-2026 के तहत बहुप्रतीक्षित ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ का मंगलवार, 25 अगस्त को नगर पंचायत मांधाता कार्यालय में भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष इन्द्रकली, अधिशासी अधिकारी रॉबिन, अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, भाजपा नेता नवीन सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

डिबेट के प्रथम चरण में वार्ड संख्या 1 से 7 तक के प्रतिनिधियों एवं प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने तर्क, विचार और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से विषय को प्रस्तुत किया। वाद-विवाद के दौरान प्रतिभागियों की विचार क्षमता और तर्कशक्ति देखने को मिली।

 

आयोजकों ने प्रतियोगिता का परिणाम फिलहाल सुरक्षित रखा है। 26 अगस्त को शेष वार्डों के बीच वाद-विवाद आयोजित होने के बाद सभी चरणों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

इस आयोजन की खासियत यह है कि प्रत्येक वार्ड से चयनित प्रतिभागी अगले चरण में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। इससे युवाओं को अपनी विचार शक्ति, तर्क क्षमता, अभिव्यक्ति और नेतृत्व कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है।

 

अजगरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह अनूठा डिबेट कार्यक्रम क्षेत्र में स्वस्थ संवाद और बौद्धिक विचार-विमर्श की नई परंपरा विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़, पुलिस मुखबिर न्यूज़

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …