Thursday , 15 October 2026

द ग्रेट अजगरा डिबेट का प्रथम स्तर संपन्न

द ग्रेट अजगरा डिबेट का प्रथम स्तर संपन्न

विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

 

प्रतापगढ़, 26 अगस्त 2026। अजगरा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित “द ग्रेट अजगरा डिबेट” का प्रथम स्तर का संवाद आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को कई चरणों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत प्रतिभागियों ने अपने विचार, तर्क और संवाद कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

प्रथम स्तर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित एवं विजेता प्रतिभागियों को मांधाता नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

 

संवाद के दौरान कुछ समय के लिए बहस ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया और माहौल में तीखापन दिखाई दिया। हालांकि अधिकारियों एवं निर्णायक मंडल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उपस्थित लोगों को समझाया और संवाद को निर्धारित विषय एवं गरिमा के अनुरूप आगे बढ़ाया। इसके बाद कार्यक्रम पुनः सकारात्मक वातावरण में जारी रहा और प्रथम चरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

“द ग्रेट अजगरा डिबेट” का उद्देश्य युवाओं और आमजन को विचार रखने, तर्क करने, प्रश्न पूछने तथा लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति से जोड़ना है। प्रथम स्तर की सफलता के बाद अब प्रतियोगिता के आगामी चरणों को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …