मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद
चोरी का माल खरीदकर खपाने वाले पांच गिरफ्तार।
प्रतापगढ़। मान्धाता पुलिस ने चोरी की सरिया के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी धनन्जय राय के नेतृत्व में हुई।
पुलिस के अनुसार, कोडरमा से सतारा भेजी जा रही 41.760 मीट्रिक टन सरिया निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची थी। जांच के दौरान चोरी के माल को खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर खपाने का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, रामअजोर पटेल के बेसमेंट से करीब 16 टन, अरविन्द यादव के कब्जे से 3 टन, नौशाद के गोदाम से 3 टन, धर्मेन्द्र पटेल के गोदाम से 1.5 टन तथा संजय शुक्ला के गोदाम से 1.5 टन सरिया बरामद हुई।
इसके अलावा राजकुमार त्रिपाठी की दुकान से 3 टन और देवीशंकर मिश्रा की दुकान से 4.5 टन सरिया बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों मौके पर नहीं मिले। पुलिस विवेचना में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़
PM News 18 Hindi News Website
