Friday , 16 October 2026

लीची के बागीचे में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, सिसवा में मचा हड़कंप

लीची के बागीचे में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, सिसवा में मचा हड़कंप

 

तीन दिन से शव लटके होने की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट; पहचान में जुटी पुलिस 

 

महराजगंज। नगर पालिका सिसवा के थाना कोठीभार क्षेत्र स्थित खेसरारी छावनी टोला में सोमवार को लीची के बागीचे में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को महिला द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार 31 अगस्त को करीब चार बजे पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोठीभार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, खेसरारी छावनी टोला निवासी शक्ति सिंह पुत्र शीश सिंह के लीची के बागीचे में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

 महिला की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही महिला के यहां तक पहुंचने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य है। पुलिस महिला की पहचान के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …