Wednesday , 1 April 2026

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट का वांछित desired अभियुक्त गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

desired: महराजगंज । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के निर्देशन में कार्यवाही शुरू

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर/निचलौल के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में

थाना सिंदुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी हरेंद्र निषाद (26) पुत्र मिठाई निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया।

हरिहरपुर से हुई गिरफ्तारी 

पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम हरिहरपुर स्थित नहर पुलिया (लम्हुआ के पास) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपराध खंगाल रही पुलिस

वर्ष 2022 में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी से जुड़े मामलों में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके अलावा वर्ष 2025 में भी गाली-गलौज, धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2026 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

क्या बोल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल सत्यप्रकाश तथा कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार शामिल रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर

‘महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर Negligence जांच में अनुपस्थित मिले …