Tuesday , 14 July 2026

चैत नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, लेहड़ा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था पर हुई अहम बैठक

 चैत नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, लेहड़ा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था पर हुई अहम बैठक

महराजगंज । आगामी चैत नवरात्रि Religion: के अवसर पर थाना बृजमनगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर में लगने वाले पारंपरिक मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिस बल तथा स्थानीय प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

लाखों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

बैठक में मेले के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पार्किंग व्यवस्था पर जोर 

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो 

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही पुलिस को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में थाना बृजमनगंज पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे और मेले को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …