Wednesday , 1 April 2026

नेपाल से शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दो महिलाएं गिरफ्तार

नेपाल से शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दो महिलाएं गिरफ्तार
 

महराजगंज। भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी smuggling के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 मस्जिद गली से तस्कर गिरफ्तार

इसी क्रम में सोमवार को सोनौली थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर मस्जिद गली, नेपाल बॉर्डर के पास से दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।

smuggling तलाशी लेने पर उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों महिलाएं शराब की तस्करी में लिप्त पाई गईं। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला तस्कर गिरफ्तार 

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गंगोत्री (36 वर्ष) पुत्री सुखलाल तथा नारपती (46 वर्ष) पत्नी अशर्फी निवासी जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस कर्मी

इस कार्रवाई में थाना सोनौली के उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ शामिल रहे। वहीं एसएसबी की ओर से उपनिरीक्षक जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू, कांस्टेबल धर्मपाल गुज्जर, कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बिली पांग गुरु और महिला कांस्टेबल रोशनी करकेटा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर

‘महीने में सिर्फ 2-3 दिन स्कूल!’—सहायक अध्यापक की लापरवाही उजागर Negligence जांच में अनुपस्थित मिले …