FRCT परिवार 84 हजार पार: संस्थापक महेंद्र वर्मा से मुलाकात, समाज सेवा के नए संकल्प
महेंद्र वर्मा के नेतृत्व में FRCT की ऐतिहासिक छलांग, 84 हजार का बना विशाल परिवार
Markandeya Divedi
महराजगंज। समाज सेवा और पारदर्शी सहयोग की मिसाल बनते जा रहे FRCT (फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट) के संस्थापक महेंद्र वर्मा से हाल ही में एक सुखद और सार्थक मुलाकात हुई।
इस दौरान FRCT परिवार के 84 हजार सदस्यों का आंकड़ा पार करने पर उन्हें बधाई दी गई और संगठन की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान कई सामाजिक मुद्दों और संगठन के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत हुई।
सर्वजन पर आधारित स्वयं सहायता मंच- महेन्द्र वर्मा
संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि FRCT एक गैर-राजनीतिक, सर्वजन आधारित स्वयं सहायता मंच है, जिसकी स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को की गई थी। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को आपसी सहयोग के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।
नॉमिनी को सीधे खाते में आर्थिक सहायता
उन्होंने बताया कि FRCT के माध्यम से किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु या दुर्घटना होने की स्थिति में उसके नॉमिनी को सीधे खाते में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इसके अलावा “बेटी विवाह शगुन योजना” के तहत सदस्यों की बेटियों की शादी में सामूहिक सहयोग भी किया जाता है।
FRCT की पारदर्शी व्यवस्था
संस्था गरीब और मेधावी छात्रों की मदद, इलाज में सहायता तथा जरूरतमंदों के सहयोग जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
महेंद्र वर्मा ने कहा कि FRCT की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है, जिसमें आर्थिक सहयोग सीधे सदस्यों के माध्यम से नॉमिनी के खाते में पहुंचाया जाता है।
मानवीय संवेदनाओं की नई मिसाल
यही कारण है कि कम समय में यह मंच तेजी से लोगों का विश्वास जीतते हुए एक बड़े परिवार के रूप में उभरा है।
इस अवसर पर अनिल वर्मा और प्रभात जायसवाल भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर FRCT को और मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
FRCT आज “सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की नई मिसाल कायम कर रहा है।
PM News 18 Hindi News Website
