Religion:नेपाल के त्रिवेणीधाम से जल लेकर बहुरहा बाबा का जलाभिषेक
सिसवा नगर में गूंजा “हर हर महादेव” का जयघोष
Religion: महराजगंज। सावन के पावन महीने में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला
जब नेपाल के प्रसिद्ध त्रिवेणीधाम से कांवरियों ने गंगाजल भरकर यूपी के बहुरहा बाबा धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इस दौरान सिसवा नगर के मार्गों में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
जगह-जगह कांवरियों का स्वागत
Religion: भक्तों ने सैकड़ों की संख्या में कांवर लेकर पदयात्रा की, जिनमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
स्थानीय लोगों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया और सेवा शिविर लगाकर शरबत, फल और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी।
बहुरहा बाबा स्थान पर भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
Religion: इस धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
प्रशासन की ओर से पुलिस बल व स्वास्थ्य सेवाओं की तैनाती की गई थी।
त्रिवेणीधाम (नेपाल) से कांवरियों का जल-यात्रा
बहुरहा बाबा स्थान पर किया गया जलाभिषेक
सिसवा नगर में गूंजा “हर हर महादेव”
जगह-जगह कांवर सेवा शिविर लगाए गए
Religion: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के त्रिवेणी धाम से हज़ारों की संख्या में शिवभक्त
कांवड़िए जल भरकर गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर थिरकते सिसवा नगर में पहुंचे।
जब निकल पड़ी कांवरियों की टोली
कांवडियों के बोल-बम के जयघोष से पूरा नगर व आसपास का क्षेत्र शिवमय हो उठा।
यह शिवभक्त सोमवार को प्रातः हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक किए ।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रातः नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांवों से
अलग-अलग कांवड़ियों की टोली जल भरने के लिए पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के त्रिवेणी धाम के लिए
रेलगाड़ी बस एवं अन्य साधनों से रवाना हुई थीं। रविवार को त्रिवेणी संगम से जल भरकर
लगभग 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए शिवभक्त सिसवा नगर में आना शुरू हो गया।
यह कांवडिए डीजे की धुन पर थिरकते, नाचते-गाते में पहुंचे।
कहां-कहां हुआ था भंडारे का आयोजन
नगर के सिसवा खुर्द शिव मंदिर, वनशक्ति देवी स्थान, श्रीरामजानकी मंदिर
हनुमान गढ़ी, सायर देवी स्थान, संस्कृत पाठशाला, जायसवाल नगर शिव मंदिर आदि जगहों पर
भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर कांवड़ियों ने रात्रि विश्राम करने की व्यवस्था समाजसेवियों द्वारा किया गया ।
इस दौरान श्री राम जानकी मंदिर एवं जायसवाल नगर स्थित शिव मंदिर पर भव्य भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
Religion: कांवरियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद
जिसमें जितेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार जायसवाल ,योगेश जायसवाल आदि काफी सक्रिय रहे।
इसके उपरांत सोमवार को भोर में कांवड़ियों ने हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर में जलाभिषेक निकले।
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ
सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज अपने पुलिस टीम के साथ चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे।
Religion: प्रशासन द्वारा सिसवा खुर्द में बैरिकेटिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया।
PM News 18 Hindi News Website
