Sunday , 30 August 2026

रवि शंकर सिंह बने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष

रवि शंकर सिंह बने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा की संस्तुति पर मिली नई जिम्मेदारी, गांव डिडौली में समर्थकों ने जताई खुशी

 

रायबरेली, 30 अगस्त। जिले के पत्रकार जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पुलिस मुखबिर न्यूज के ब्यूरो प्रभारी रवि शंकर सिंह को अब नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेशनल मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा की संस्तुति पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रवि शंकर सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके गांव डिडौली में खुशी का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

गांव निवासी एडवोकेट दिलीप सिंह ने कहा कि रवि शंकर सिंह बचपन से ही गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि रवि शंकर सिंह ने निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया है।

 

समाजसेवी अवध कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजकुमार सिंह और महेंद्र सिंह ने कहा कि रवि शंकर सिंह अपनी स्वच्छ छवि और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। परेशान लोगों की मदद करना उनके स्वभाव में शामिल है।

 

उनकी नियुक्ति पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी खुशी जताई। पत्रकार साथियों ने उम्मीद व्यक्त की कि रवि शंकर सिंह पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने कहा कि वह समाज के ज्वलंत मुद्दों को पूरी ताकत और मजबूती के साथ उठाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पत्रकार साथियों के हित और अधिकारों के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।

जितेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट, पुलिस मुखबिर न्यूज, ऊंचाहार तहसील इंचार्ज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर   साइकिल के …