Sunday , 30 August 2026

₹10 हजार दो, तभी दर्ज होगी रिपोर्ट!

₹10 हजार दो, तभी दर्ज होगी रिपोर्ट!

 

दरोगा पर पीड़ित ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

 

एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, मारपीट में सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप

 

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी एक पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित धर्मराज पुत्र मोहनलाल का आरोप है ।

दबंगों ने उसके दरवाजे पर कांटेदार बबूल की डालों का ढेर लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और सिर पर कुल्हाड़ी से तीन बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

पीड़ित के मुताबिक घटना 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। आरोप है कि ब्रजेश कुमार पुत्र गंगाचरण और गंगाचरण पुत्र छोटू, निवासी जहांगीराबाद, थाना डलमऊ, कुल्हाड़ी, लाठी और फरसा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे थे।

दोनों ने वहां बबूल की कांटेदार डालें डाल दीं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि ब्रजेश ने उसके सिर पर तीन बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

इलाज से पहले रिपोर्ट की शर्त

 

बेटे के मुताबिक घायल धर्मराज को डलमऊ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मामला फौजदारी का बताते हुए पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने और उसके बाद पुलिस के साथ इलाज कराने की बात कही।

 

आरोप है कि उसका बेटा गया प्रसाद जब थाना डलमऊ पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने उसे बंद कर दिया और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया गया।

 

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लिए भटक रहा है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज न होने से विपक्षियों के हौसले बढ़े हुए हैं और वे आए दिन गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित और उसके परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।

पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 

मामले को लेकर धर्मराज ने एसपी रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

 

अब सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच कब होगी और रिपोर्ट दर्ज न करने वाले पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर   साइकिल के …