Monday , 31 August 2026

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली!

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली!

 

रायबरेली-अमेठी में सराफा दुकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12.80 किलो चांदी के जेवर, असलहे और कार बरामद

 

रायबरेली। मिल एरिया क्षेत्र में सराफा की पांच दुकानों समेत अमेठी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी फायरिंग में गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 12.80 किलोग्राम चांदी के जेवर, अवैध असलहे और एक कार बरामद की है।

 

बृहस्पतिवार देर रात लोनियां का पुरवा स्थित शारदा नहर पुल के पास एसओजी, सर्विलांस और मिल एरिया पुलिस की टीम को बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के पेंडराई निवासी शिवकुमार और बबलू के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मितौली, लखीमपुर निवासी राकेश, कोतवाली सदर सीतापुर के लोनियां का पुरवा निवासी लवकुश और महोली क्षेत्र के लालपुर शिकड़िहा निवासी सागर वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

चार अगस्त की रात पांच सराफा दुकानों में हुई थी चोरी

 

चार अगस्त की रात मिल एरिया क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित तकिया चौराहे के पास चोरों ने सराफा की पांच दुकानों के शटर तोड़कर करीब दस लाख रुपये के जेवर पार कर दिए थे। घटना के बाद एसपी रवि कुमार ने वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और मिल एरिया पुलिस की टीमें लगाई थीं।

 

शुक्रवार भोर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश शारदा नहर पुल के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

 

अमेठी के मोहनगंज में भी कर चुके हैं चोरी

 

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाशों ने रायबरेली के अलावा अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

राकेश और शिव कुमार चलाते हैं गिरोह

 

पुलिस के अनुसार राकेश और शिव कुमार गिरोह के मुख्य सदस्य हैं। राकेश के खिलाफ सीतापुर में दस, जबकि हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली और अमेठी में एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है।

वहीं शिव कुमार के खिलाफ सीतापुर में आठ तथा रायबरेली और अमेठी में एक-एक एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है।पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

363 दिन बाद फिर गरजेगा दिशा का मंच

363 दिन बाद फिर गरजेगा दिशा का मंच   9 सितंबर को केंद्रीय योजनाओं की …