Monday , 31 August 2026

सरकारी सिस्टम को आईना

सरकारी सिस्टम को आईना

120 एकड़ फसल बचाने ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, चंदा जुटाकर साफ कराया ड्रेन

 

परतावल/महराजगंज। विकासखंड परतावल के अंतर्गत ग्राम सभा धर्मपुर के बड़ा टोला में जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने सरकारी इंतजार छोड़कर खुद पहल करते हुए करीब 120 एकड़ फसल को बचाने के लिए आपस में चंदा जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई।

ग्रामीणों की इस पहल ने जहां एकजुटता की मिसाल पेश की, वहीं जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में इस समय बड़ी मात्रा में पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

किसानों का कहना है कि लहलहाती फसल ही उनकी आजीविका की रीढ़ है। यदि समय पर धान की कटाई नहीं हो पाई तो न केवल मेहनत और लागत पर संकट आएगा, बल्कि आगामी गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होगी।

 

किसानों ने बताया कि बार-बार जलभराव की समस्या के बावजूद ड्रेन की सफाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र किया और श्रम व संसाधन जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई, ताकि खेतों से पानी निकल सके और फसल को बचाया जा सके।

 

ग्रामीणों की इस पहल में छेदी चौधरी, भीम बारी, बेचू चौधरी, योगेंद्र चौधरी, शेषनाथ चौधरी, रामाश्रय यादव, राजेश्वर यादव, वली मोहम्मद, जमीद अली, सफीउद्दीन, रामदवन चौधरी, सुदर्शन चौधरी, मोहित अली, प्रभु चौधरी, उमेश चौधरी, साजिद अली, सुग्रीव चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर वर्ष किसानों को अपने खर्चे पर ड्रेन की सफाई कराने की मजबूरी न हो और उनकी फसल जलभराव की भेंट न चढ़े।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी करीब …