Saturday , 29 August 2026

तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, गूंजा

तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, गूंजा ‘भारत माता की जय

 

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में भव्य तिरंगा मार्च, राष्ट्रगान के साथ लिया देशभक्ति का संकल्प

 

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज एवं 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी कैडेट्स ने भव्य तिरंगा मार्च निकाला। हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा मार्च महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर सक्सेना चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करते एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा थामे हुए थे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा।

रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक करने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना रहा।

राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गर्व के साथ तिरंगा फहराए।

एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर डॉ. अपर्णा राठी के नेतृत्व में तिरंगा मार्च का सफल आयोजन किया गया। समापन अवसर पर सभी कैडेट्स एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल तिरंगा पिन करने और सेल्फी अपलोड करने के संकल्प को दोहराया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …