पुलिस का पैदल मार्च, शिकारपुर चौराहे पर दिखा सख्त तेवर
सावन में सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप
महराजगंज। सावन मास में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए मंगलवार को भिटौली पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। पुलिस टीम ने शिकारपुर चौराहे सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के दिशा-निर्देशन में निकाले गए इस पैदल मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने किया। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आम नागरिकों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
पैदल गश्त के दौरान उप निरीक्षक अभिजीत कुमार राय, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा, उपेंद्र यादव, कांस्टेबल मुकेश यादव, आदर्श, छोटेलाल चौहान एवं शशिकांत समेत पुलिस टीम मौजूद रही।
पुलिस की सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप देखने को मिला, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का सख्त संदेश
इलाके में शांति रहेगी, कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी
शिकारपुर में पुलिस का पैदल मार्च
पुलिस के तेवर से असामाजिक तत्वों में हड़कंप
भिटौली पुलिस अलर्ट, सड़क पर उतरी टीम
PM News 18 Hindi News Website
