Saturday , 29 August 2026

स्वामित्व योजना की दस्तक,परसा गिदही में घर-घर सर्वे, ग्रामीणों को मिलेगा पक्का संपत्ति अधिकार

स्वामित्व योजना की दस्तक,परसा गिदही में घर-घर सर्वे, ग्रामीणों को मिलेगा पक्का संपत्ति अधिकार

Propertycard: सिसवां ब्लॉक के परसा गिदही गांव में 600 मकानों का सर्वे अभियान तेज, 200 घरों का काम पूरा—पारदर्शिता और अधिकार की ओर बढ़ा गांव

महराजगंज सिसवां ब्लॉक के परसा गिदही गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति सर्वे का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

राजस्व लेखपाल गणेश यादव अपनी टीम के साथ डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों के मकानों का सर्वे कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कुल लगभग 600 मकानों का सर्वे किया जाना है, जिसमें से अब तक करीब 200 मकानों का सर्वे सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

जल्द ही काम पूरा हो जाएगा 

जानकारी के मुताबिक शेष मकानों का सर्वे भी तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा।

इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनके आवासीय संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज Propertycard प्रदान किया जाएगा।

जिससे उन्हें कानूनी अधिकार मिलने के साथ-साथ बैंक से ऋण लेने और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी।

योजना को लेकर उत्साह

गांव में चल रहे इस सर्वे कार्य से पारदर्शिता बढ़ रही है और जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों में भी कमी आने की उम्मीद है।

ग्रामीणों में योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और लोग स्वयं आगे आकर टीम का सहयोग कर रहे हैं।

संपत्ति का स्पष्ट रिकॉर्ड

स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण भारत में संपत्ति का स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो रहा

जनपद महराजगंज सहित प्रदेश के कई गांवों में सर्वे कार्य पूरा कर ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था सुदृढ़ होगी

अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गांवों में डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

ग्रामीणों ने भी योजना को सराहते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज मिलने से सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …