Tuesday , 14 July 2026

ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

Traffic:महाराजगंज। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया।

नगर क्षेत्र के प्रमुख तिराहों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

गंभीर मामलों में वाहनों को सीज

जांच अभियान के तहत ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन, बिना कागजात तथा अवैध रूप से संचालित वाहनों की विशेष जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, वहीं गंभीर मामलों में वाहनों को सीज भी किया गया।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

गति सीमा का पालन करें

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखें।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के चलते नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु और सुरक्षित बनी रही।

अखिलेश प्रजापति की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …