Sunday , 30 August 2026

सलवान रोड पर दबंगई! दुकानदार की गुमटी हटाकर रख दी लोहे की गुमटी

सलवान रोड पर दबंगई! दुकानदार की गुमटी हटाकर रख दी लोहे की गुमटी, पुलिस ने किया जब्त

 

रायबरेली, 25 अगस्त। जगतपुर थाना क्षेत्र के सलवान रोड पर गुमटी रखने को लेकर विवाद से पूरे जगतपुर बाजार में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अज्ञात दबंगों ने एक दुकानदार की पुरानी गुमटी हटाकर उसी स्थान पर जबरन लोहे की गुमटी रखवा दी।

 

दुकानदार छोटू के मुताबिक, वह लंबे समय से उक्त स्थान पर लकड़ी की गुमटी रखकर अपना जीवन-यापन कर रहा था। बीच में बीमारी के चलते वह दुकान नहीं चला सका और उसकी गुमटी खराब हो गई।

आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने उसकी गुमटी बाहर फेंक दी और वहां नई लोहे की गुमटी रख दी।

 

मामले की जानकारी दुकानदार ने जगतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने लोहे की गुमटी को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया।

 

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसके कहने पर और किसने दुकानदार की गुमटी हटाकर लोहे की गुमटी वहां रखवाई। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

तेजपाल चौहान की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज जगतपुर ब्लॉक प्रभारी रायबरेली यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …