Sunday , 30 August 2026

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा, मौके पर पहुंची राजस्व टीम

 

मांधाता। ग्राम सभा की भूमि पर कथित अवैध निर्माण  के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मांधाता विकासखंड के ग्राम धौरहरा

सराय मुरार सिंह में राजस्व एवं संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की।

 

बताया गया कि राम कृपाल यादव द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर निर्माण किए जाने की शिकायत सामने आई थी। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों एवं राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया और भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

 

प्रशासन की कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे या निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

अभिषेक सिंह, पुलिस मुखबिर न्यूज, ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …