शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गाली-गलौज और धमकी देने वाला वांछित गिरफ्तार
जौनपुर मोड़ पर पुलिस ने दबोचा आरोपी, आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई
प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से वांछित आरोपियों में हड़कंप मचा है।
पुलिस के मुताबिक, थाना आसपुर देवसरा में दर्ज मुकदमे में विशाल गौतम वांछित चल रहा था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धमकी देने का भी आरोप है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जौनपुर मोड़, ढकवा कट, नेशनल हाईवे के पास से आरोपी विशाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
