दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
Also Read This: शिवमंदिर के सरोवर में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का उतराता शव
पुलिस टीम ने दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त विभाकर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुण्डा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत था। अभियोग दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
Also Read This: ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग का शिकंजा, 16 वाहनों के चालान
इसी क्रम में थाना कुण्डा पुलिस ने उपलब्ध सूचना एवं सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विभाकर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है।
Also Read This: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद ने लिया खूनी रूप
अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
