Sunday , 30 August 2026

थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता

थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता

डकैती की योजना बना रहे 04 अभियुक्त अवैध असलहों व उपकरणों सहित गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देल्हूपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम ने डकैती की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, थाना देल्हूपुर पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेराज उर्फ आदिल, सैफ, सादाब एवं नौशाद उर्फ नुशाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

 

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने मौके से डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण हथौड़ा, छेनी, पिलास, रस्सी एवं 03 काले कपड़े भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कुशफरा गांव में डकैती की थी योजना

 

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे कुशफरा गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सैफ एवं मेराज उर्फ आदिल के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, धोखाधड़ी एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अभियोग भी शामिल हैं।

 

थाना देल्हूपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित वारदातों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

 

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …