Sunday , 30 August 2026

टोल बचाने के चक्कर में सर्विस रोड पर दौड़ रहे थे भारी वाहन, अब लगा बैरियर

टोल बचाने के चक्कर में सर्विस रोड पर दौड़ रहे थे भारी वाहन, अब लगा बैरियर

 

गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन

 

रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का टोल टैक्स बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का इस्तेमाल कर फर्राटा भर रहे भारी वाहनों पर अब रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से जहां सर्विस रोड के खराब होने का खतरा बढ़ रहा था

वहीं स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और जगतपुर के पास सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया।

 

रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर चंद्रायन चौराहे के पास टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल से बचने के लिए कई भारी वाहन चालक गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का रास्ता पकड़ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, कुढ़ गांव के पास से वाहन माती के पुरवा, सेमनहा और रोझइया होते हुए चंद्रायन चौराहे के टोल से आगे निकल जाते थे। इससे वाहन चालकों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह रास्ता परेशानी का कारण बन गया था।

वाहनों वाहन से सड़क  क्षतिग्रस्त 

ग्रामीण पप्पू मिश्रा, उदय सिंह, विमलेंद्र बाजपेयी, मंशाराम, प्रमोद कुमार और राकेश सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। बड़े वाहनों के निकलने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी और ग्रामीणों तथा छोटे वाहनों को आवागमन में दिक्कत होती थी।

 

ग्रामीणों की शिकायत और समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने जगतपुर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ऊपर से बैरियर लगा दिया है। इससे भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।

 

यूपीडा के एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड भारी वाहनों के आवागमन के लिए नहीं है। भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …