Wednesday , 14 October 2026

20 मिनट तक चला रोमांच, आकाश यादव ने मारी बाजी

20 मिनट तक चला रोमांच, आकाश यादव ने मारी बाजी

 

इटावा के गोलू को पटखनी देकर दिल्ली के पहलवान ने जीता दंगल केसरी का खिताब

 

रायबरेली सतांवां। विकास क्षेत्र के पोईई गांव में कजरी तीज के अवसर पर सोमवार को आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने जमकर दमखम दिखाया।

विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। फाइनल मुकाबले में दिल्ली के आकाश यादव ने इटावा के गोलू को शिकस्त देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

दंगल का पहला मुकाबला दिल्ली के भूरा और इटावा के गोलू के बीच हुआ, जिसमें गोलू विजयी रहे। इसके बाद बहराइच के हरीश और मथुरा के शेरा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। हरीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

 

सहारनपुर के पहलवान और इटावा के गोलू के बीच हुए मुकाबले में सर्वेश तिवारी ने गोलू को हराकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं कलाम झबरा और सोनीपत के अमित के बीच मुकाबले में कलाम विजेता रहे।

 

इसके बाद दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला इटावा के गोलू और दिल्ली के आकाश यादव के बीच हुआ। दोनों पहलवान करीब 20 मिनट तक अखाड़े में डटे रहे और एक-दूसरे पर दांव-पेच आजमाते रहे। आखिरकार आकाश यादव ने गोलू को चित कर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया।

 

प्रतियोगिता के समापन पर कमेटी की ओर से विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चा सिंह, जगत बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राहुल सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्लॉक इंचार्ज यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर …