लंपी और खुरपका-मुंहपका पर पशुपालन विभाग का प्रहार, डिडौली में पहुंची मोबाइल टीम
बुढ़िया माता मंदिर परिसर में पशुओं का हुआ टीकाकरण, किसानों को बीमारी से बचाव के बताए उपाय
रायबरेली। पशुधन को जानलेवा संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार, 15 सितंबर को सदर तहसील क्षेत्र के डिडौली गांव स्थित बुढ़िया माता मंदिर परिसर में जिला पशु चिकित्सालय की मोबाइल टीम पहुंची और पशुपालकों के मवेशियों का टीकाकरण किया।
वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अनिल सिंह ने पशुपालकों को लंपी, खुरपका और मुंहपका बीमारी के लक्षण तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंपी बीमारी में पशुओं के शरीर पर गांठें पड़ जाती हैं। बीमारी गंभीर होने पर पशु खाना-पीना छोड़ सकता है और उसकी हालत बेहद खराब हो सकती है। उन्होंने पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।
विभाग की मोबाइल टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं, जिससे किसानों के पशुधन को बीमारी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
अभियान में तेज्जू सिंह, राजबहादुर सिंह, जग्गानाथ सिंह, पुत्तुर सिंह, रमेश सिंह, रवि सिंह, राहुल सिंह, दिलीप सिंह एडवोकेट, अभय चौहान, विनीत सिंह, शिव प्रताप सिंह उर्फ भूल्लन, बलबीर सिंह, सोनू सिंह, लवलेश सिंह, समर बहादुर सिंह, शिवम सिंह उर्फ पुन्नी, सुरेश बहादुर सिंह उर्फ कल्लू, लालबाबू सिंह, लल्लन पंडित सहित कई पशुपालकों ने अपने पशुओं का टीकाकरण कराया।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
