Wednesday , 14 October 2026

नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा

नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा

काइगर से टकराई अर्टिगा, सड़क पर पलटी कार; नेपाल घूमने निकले छह लोग घायल

 

महराजगंज। नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि अर्टिगा नौतनवा बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान आगे चल रही बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से अर्टिगा की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अर्टिगा सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। पलटी कार को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नौतनवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे सभी छह घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। कुछ देर तक बाईपास पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …