Science: विज्ञान का प्रहार,रोहिणी गोले ने खोले ‘चमत्कारों’ के रहस्य
महराजगंज । एलआर इंटर कॉलेज हरपुर परतावल में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वासों और रूढ़ियों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नई दिल्ली से आईं वैज्ञानिक व्याख्याकार रोहिणी गोले ने तथाकथित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत कर उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को तर्क और विज्ञान का संदेश दिया।
आधारित सोच ही समाज को अंधविश्वास से मुक्त कर सकती है
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफान उल्लाह खान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान आधारित सोच ही समाज को अंधविश्वास से मुक्त कर सकती है और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में अंधविश्वास, जादू-टोना, झाड़-फूंक जैसी कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में रोहिणी गोले ने विभिन्न तथाकथित चमत्कारों के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारणों को सरल प्रयोगों के माध्यम से समझाया, जिससे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्कृष्ट प्रदर्शन
जिला विज्ञान क्लब के विमल पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता।
भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता, निलेश वर्मा, जितेंद्र, दीपक कुमार, इनामुल खान, रजनी कसौधन सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
