Friday , 16 October 2026

सर्विस मतदाताओं के लिए बड़ी खबर,1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर विशेष पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

सर्विस मतदाताओं के लिए बड़ी खबर,1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर विशेष पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

महराजगंज। कार्यालय जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, महराजगंज द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सर्विस voter से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रांक 561/सीईओ-4-99/4-2017 दिनांक 17 फरवरी 2026 तथा भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या 24/2025-(Vol.III) ERS दिनांक 13 फरवरी 2026 के अनुपालन में जारी किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम की मुख्य तिथियां

रिकॉर्ड अधिकारियों/कमांडिंग अधिकारियों द्वारा प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक,प्रपत्रों का सत्यापन, स्कैनिंग एवं XML फाइल तैयार करना

निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।
सत्यापित एवं हस्ताक्षरित प्रपत्रों के साथ XML फाइल अपलोड करना।रिकॉर्ड/कमांडिंग अधिकारियों द्वारा संबंधित ईआरओ को प्रेषण।

अपूर्ण प्रपत्रों/फाइलों की वापसी एवं संशोधन।ईआरओ द्वारा अपूर्ण प्रपत्र लौटाए जाएंगे तथा संशोधित कर पुनः प्रस्तुत किए जाएंगे।
ईआरओ द्वारा अंतिम आदेश पारित करना

27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक

निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का प्रकाशन10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को

प्रशासन की सख्त हिदायत

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, महराजगंज ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित निर्वाचन अधिकारियों एवं रिकॉर्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जारी संशोधित कार्यक्रम का गंभीरता से अध्ययन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यवाही पूर्ण कराएं।

साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्यक्रम को दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराकर उसकी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

क्यों है यह पुनरीक्षण महत्वपूर्ण

सर्विस मतदाताओं (सेना, अर्द्धसैनिक बल एवं अन्य सेवा में तैनात कार्मिकों) के मताधिकार को सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समयबद्ध कार्रवाई न होने की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

महराजगंज प्रशासन की अपील

सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित तिथियों का कड़ाई से पालन करें, ताकि सर्विस मतदाताओं की नामावली समय से प्रकाशित की जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निचलौल और कटहरी बाजार में दुकानों पर छापेमारी

नवरात्र में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा!   निचलौल और कटहरी बाजार में …