Sunday , 30 August 2026

कसीनो की लत बनी काल, नौतनवां में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या

कसीनो की लत बनी काल, नौतनवां में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या

महराजगंज । जनपद के सरहदी कस्बे नौतनवां में Gambling और कसीनो की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।

नेपाल स्थित कसीनो में अपनी जमा पूंजी गंवाने के बाद एक ई-रिक्शा चालक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, नौतनवां कस्बे का निवासी युवक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

सीमित आय के बावजूद उसने कड़ी मेहनत और बचत से करीब 80 हजार रुपये जमा किए थे।

किस्मत ने साथ नहीं दिया

अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और रकम को दोगुना करने की चाह में वह सीमा पार नेपाल के एक कसीनो में पहुंच गया। लेकिन वहां किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह अपनी पूरी जमा पूंजी हार गया।

सारी मेहनत की कमाई एक झटके में खत्म होने का गहरा सदमा युवक बर्दाश्त नहीं कर सका।

घर लौटने के बाद वह मानसिक तनाव में आ गया और अंततः आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

Gambling की लत तेजी से बढ़ रही है 

सूचना मिलते ही नौतनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में कसीनो और जुए की लत तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रही है, जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …