Survey : 37 मुसहर गांवों में पात्र परिवारों का सर्वेक्षण 393 चयनित
Survey : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुसहर बाहुल्य गांवों में परिवारों का सर्वेक्षण हुआ।
Survey : 25 नवंबर तक लगभग 95% पत्रों को लभान्वित किया गया।
उक्त बातें जिलाधिकारी महराजगंज ने मीडिया से वार्ता के दौरान अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से
Survey : 25 नवंबर 2024 तक लगभग 95 प्रतिशत पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा
मुसहर बाहुल्य ग्रामसभा में मुसहर जाति के परिवारों का सर्वेक्षण कराया गया।
मुसहर गांव मे चिन्हित किए गए पात्र
जिसमें कुल 393 पात्रों को चिन्हित किया गया। चिन्हितों में 340 पात्रों का आवेदन कराया जा चुका है,
आने वाले समय में योजना का लाभ प्राप्त होगा। जबकि पात्रों को चयनित कर लिया गया है
उन्होंने बताया कि 35 पात्रों के आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।शीघ्र स्वीकृत हो जाएंगे।
अवशेष 18 पात्रों का आवेदन विभिन्न कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है।
चिन्हित लाभार्थियों में वृद्धावस्था पेंशन में 210, निराश्रित महिला पेंशन में 62
दिव्यांगजन पेंशन में 09 लाभार्थियों का आवेदन विशेष अभियान चलाकर करवाया गया।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
सीएम बाल सेवा योजना के तहत 37,पारिवारिक लाभ योजना के तहत 02 लोगों का आवेदन हुआ
जिलाधिकारी ने कहा कि 37 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में तीनों प्रकार के पेंशन
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से लगभग सभी पात्रों को आच्छादित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल लाभान्वित कराया जाएगा।
बनग्रामों में भी मिलेगा पात्रों को योजना का लाभ
डीएम ने कहा कि पिछले कुछ माह से मुसहर ग्रामों में योजनाओं से संतृप्त करने का प्रयास किया गया
उन्होंने कहा कि वनग्रामों रहने वाले लोगों को अभियान चलाकर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि वि०ख०-निचलौल में 27 ग्राम, मिठौरा में 01 ग्राम,
लक्ष्मीपुर में 02 ग्राम, सिसवा में 04 ग्राम, घुघुली में 01 ग्राम एवं बृजमनगंज में 02 मुसहर बाहुल्य ग्राम है,
जहां लगभग 1750 परिवार हैं। जहां Survey : के दौरान जायजा लिया गया।
PM News 18 Hindi News Website
