Tuesday , 14 July 2026

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख की खेप जब्त

अवैध शराब illicitliquor: तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख की खेप जब्त

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बरामद शराब और जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है।

सपा के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 13 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि illicitliquor की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो और गन्ना लदी स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका।

तलाशी के दौरान गन्ने के नीचे छिपाई गई शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने 58 पेटी रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की (696 बोतल) और 84 पेटी ऑफिसर्स चॉइस (4032 पाउच) सहित कुल 1247 लीटर अवैध शराब जब्त की।

खबर की माने तो तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज कर दिया गया।

गिरोह से जुड़े लोग 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुर यादव, मनोज राय, किशन कुमार यादव और दीपू यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि illicitliquor को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सागर पाठक की रिपोर्ट 
Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार बिना डिग्री इलाज कर रहा …