Monday , 31 August 2026

ATS का औचक निरीक्षण,सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

ATS का औचक निरीक्षण,सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

महराजगंज। inspection: एटीएस महराजगंज परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

inspection: के दौरान अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराज़गी जताते हुए कार्यदाई संस्था को अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में स्पष्ट कहा गया कि परिसर की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे।

इसके साथ ही छात्राओं के बेहतर पोषण के उद्देश्य से परिसर में किचन गार्डेन विकसित करने के निर्देश दिए गए।

छात्राओं के स्वास्थ्य पर ध्यान 

अधिकारियों ने कहा कि ताजे एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता से छात्राओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होगा।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

inspection: के दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकार छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्षम्य नहीं होगी लापरवाही 

अधिकारियोंदरा बताया गया कि,विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में शिक्षा और सुरक्षा के मानकों को ऊंचा उठाने की दिशा में यह inspection: महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कर परिसर को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …