Saturday , 29 August 2026

आदिशक्ति HP गैस के मालिक की अपील: ‘घबराएं नहीं, गैस की कोई कमी नहीं

गैस खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ 

आदिशक्ति HP गैस करमहां के मालिक की अपील: ‘घबराएं नहीं, LPG गैस की कोई कमी नहीं

महराजगंज। जनपद महराजगंज में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण LPG गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

कई स्थानों पर लोग सुबह से ही लाइन लगाकर गैस लेने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

इसी बीच LPG आदिशक्ति एचपी गैस एजेंसी करमहां महराजगंज के मालिक अभय कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले में गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

एजेंसियों पर नहीं होम डिलीवरी होगी 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से घबरा रहे हैं और एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं, जबकि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है।

अभय कुमार सिंह ने बताया कि एचपी गैस कंपनी द्वारा पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति मिल रही है।

गैस की किल्लत अफवाह है

उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता अपनी LPG गैस की बुकिंग समय से करा दें। बुकिंग के बाद 24 घंटे के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

बुकिंग कराएं होम डिलीवरी होगी 

गैस एजेंसी संचालक ने कहा कि यदि सभी उपभोक्ता नियमपूर्वक बुकिंग कराएंगे तो वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी और किसी को भी गैस के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

अंत में उन्होंने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अफवाहों से दूर रहें और जिम्मेदारी के साथ LPG गैस बुकिंग की प्रक्रिया अपनाएं, ताकि व्यवस्था बनी रहे और सभी को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …