Saturday , 29 August 2026

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा

फरार शातिर चोर गिरफ्तार, आभूषण व नगदी बरामद

महराजगंज, 16 मार्च 2026 को
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने  चोरी की घटना का खुलासा exposure

करते हुए फरार चल रहे शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2025 की रात ग्राम करौता उर्फ नेबुइयां में एक घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस संबंध में थाना घुघली में मु0अ0सं0 464/2025 धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आभूषण और नकदी बरामद

विवेचना के दौरान इस मामले में उमेश साहनी, अंजनी साहनी और धर्मवीर साहनी उर्फ लाला का नाम प्रकाश में आया।

पहले ही उमेश साहनी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ चोरी के आभूषण और नकदी बरामद किए गए थे, जिसके बाद मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

फरार गिरफ्तार 

मुखबिर की सूचना पर घुघली पुलिस ने बेलवा तिवारी नहर पुलिया के पास से फरार चल रहे अभियुक्त धर्मवीर उर्फ लाला (42 वर्ष) पुत्र झिन्नु साहनी निवासी ग्राम परसिया, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार कर लिया।

exposure तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक पीली धातु का कंगन तथा 770 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी जखीरा), उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल आशुतोष राय तथा कांस्टेबल विजय प्रकाश राय शामिल रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …