Thursday , 30 July 2026

आसमानी बिजली का कहर

आसमानी बिजली का कहर

18 घंटे ठप रही बिजली, 70 गांवों के 50 हजार लोग अंधेरे में रहे

 

बछरावां। सोमवार देर शाम हुई बूंदाबांदी के दौरान आसमानी बिजली गिरने से विशुनपुर विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया। चार्जिंग सिस्टम खराब होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक ठप रही। पूरी रात करीब 50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी, उमस और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

 

सोमवार रात करीब 8:30 बजे आई इस खराबी के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह टेस्ट डिवीजन प्रथम की टीम ने जांच की तो पता चला कि बिजली गिरने से चार्जिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है। खराबी दूर करने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

 

विशुनपुर उपकेंद्र से समोधा, चुरवा, राजामऊ, जोहवाशर्की और तेरा बरौला समेत कई फीडरों के माध्यम से शामोधा, चिलौली, सुदौली, दैजुखेड़ा, रामपुर, नैनहर, करता पश्चिम, नीवा, मदरखेड़ा, इशिया सहित लगभग 70 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से मच्छरों और उमस के बीच किसी तरह रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। चिचौली के दयाशंकर, इशिया के रामजियावान, रमेश यादव, भोला साहू और बृजलाल पासी ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

 

मंगलवार को एक्सईएन अमितराज चित्रवंशी, सहायक अभियंता दिव्य कुमार, जेई रामचंद्र और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि चार्जिंग सिस्टम की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …