Friday , 28 August 2026

हाई वोल्टेज या हादसा? करंट से महिला की मौत, मासूम झुलसी. ग्रामीणों में आक्रोश

हाई वोल्टेज या हादसा? करंट से महिला की मौत, मासूम झुलसी. ग्रामीणों में आक्रोश

 

महिला की दर्दनाक मौत, 6 वर्षीय बच्ची भी करंट की चपेट में

 

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के बेंड गांव में सोमवार सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय गीता पत्नी रामू सिंह चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह वर्षीय अलकम गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गीता घर में गेहूं की सफाई के लिए फर्राटा पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन जब घर लौटे तो उनकी मौत हो चुकी थी।

 

ग्रामीणों का आरोप—सुबह अचानक बढ़ गया था वोल्टेज

 

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे से पहले गांव में अचानक हाई वोल्टेज आ गया था। इसके चलते पंखे और समर्सिबल पंप असामान्य गति से चलने लगे। उनका आरोप है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ।

ग्रामीण सुरेंद्र कुमार और रामदेव के मुताबिक तेज वोल्टेज से गांव के कई घरों में पंखे, समर्सिबल पंप समेत अन्य बिजली उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया है।

मासूम बच्ची भी झुलसी

 

हादसे में गांव के ऊदल की छह वर्षीय बेटी अलकम भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई, जिसका उपचार कराया जा रहा है।

उतरपारा उपकेंद्र के अवर अभियंता खालिद फारूकी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन हाई वोल्टेज की कोई सूचना विभाग के संज्ञान में नहीं है।

फिलहाल, महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया गया है, जबकि हाई वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों और बिजली विभाग के दावों में विरोधाभास बना हुआ है।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …