Saturday , 29 August 2026

धनेवा-धानेई चौराहे पर दौड़ती पिकअप में लगी आग

धनेवा-धानेई चौराहे पर दौड़ती पिकअप में लगी आग

ड्राइवर सीट के नीचे से उठी लपटें

 

माल उतारने के दौरान मचा हड़कंप, चालक की सूझबूझ और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 

महराजगंज संवाददाता। धनेवा-धानेई चौराहे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल उतारने पहुंची टाटा मोटर्स पिकअप एलएक्स में अचानक आग लग गई। ड्राइवर सीट के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देख चालक के होश उड़ गए। उसने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

स्थिति गंभीर होते देख चालक ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड महराजगंज को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछार कर वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास खड़े लोगों और अन्य वाहनों को किसी बड़े खतरे का सामना नहीं करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन माल पहुंचाने के लिए धनेवा-धानेई चौराहे पर आया था। दोपहर में माल उतारने के दौरान चालक को ड्राइवर सीट के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते सीट के नीचे बॉडी के अंदर आग सुलगने लगी। चालक ने पहले पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आग लगने की खबर फैलते ही चौराहे पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इससे आग के आसपास खड़े वाहनों और दुकानों तक पहुंचने की आशंका भी टल गई। हालांकि, वाहन में आग लगने के वास्तविक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद चोरी का माल …