Wednesday , 14 October 2026

रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, चेहरे पर गंभीर चोटों से पहचान मुश्किल

रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, चेहरे पर गंभीर चोटों से पहचान मुश्किल

 

सिसवा बाजार-घुघली के बीच ट्रैक पर मिला करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, पुलिस पहचान में जुटी

महराजगंज संवाददाता। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन और घुघली के बीच मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब सात बजे सिसवा बाजार स्टेशन अधीक्षक ने कोठीभार पुलिस को सूचना दी कि स्टेशन और घुघली के बीच किलोमीटर संख्या 338/2-3 के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतका ने सलवार-कुर्ती पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस अब सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए मृतका की पहचान कराने में जुटी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जांच जारी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …