भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल
2027 में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: अतुल सिंह
संगठन सृजन अभियान के तहत ऊंचाहार में कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर ब्लॉक स्थित चंदन पैलेस में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
Also Read This: स्कूल में मिट्टी डालने के विवाद ने लिया खूनी रूप
बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी के ऑब्जर्वर संजय सिंह तथा प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। खुलेआम दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
नहरों में पानी नहीं, सिंचाई प्रभावित
उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। छुट्टा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि बिजली कटौती से किसान और आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के बावजूद किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है और मजबूरी में किसानों को खाद ब्लैक रेट पर खरीदनी पड़ रही है।
Also Read This: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार
अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधायक कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं और उन्हें जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने थानों में आम लोगों की सुनवाई नहीं होने और दलालों के सक्रिय होने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और बूथ स्तर से कांग्रेस के संगठन को मजबूत करें।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
Also Read This: विधायक निधि में 35% कमीशन का कथित खेल
बैठक में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा, मीडिया प्रभारी विश्वनाथ त्रिवेदी, त्रिलोकी सिंह, खातरेश कुमार टोंक, ब्लॉक अध्यक्ष हारून अली सहित महिला पदाधिकारी, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तथा न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
